बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बकरीद और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लेने गांधी मैदान पहुंचे DM और SSP, अधिकारियों के दिए निर्देश

बकरीद और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लेने गांधी मैदान पहुंचे DM और SSP, अधिकारियों के दिए निर्देश

PATNA : जिलाधिकारी कुमार रवि और एसएसपी गरिमा मलिक आगामी बकरीद पर्व एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर आज गांधी मैदान पहुंचे। दोनों अधकारियों ने इस दौरान गांधी मैदान में बकरीद और स्वतंत्रता दिवस को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नूतन राजधानी अंचल पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि मुख्य नमाज के पहले एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर गांधी मैदान की पूरी तरह सफाई आज संध्या तक पूर्ण कर लें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बकरीद पर्व एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर गांधी मैदान में आवारा पशु का विचरण नहीं होने पाये यह सुनिश्चित करें। 

कुमार रवि ने बरसात के मौसम को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी, पटना नगर निगम पटना को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के पूर्व गांधी मैदान में 04-05 सक्शन मशीन की व्यवस्था रखेंगे, ताकि नमाज स्थल एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर गांधी मैदान के अन्य हिस्सों में जल-जमाव होने की स्थिति में जल निकासी की जा सके। वहीं इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि नमाजियों को नमाज अदा करने एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह में में भाग लेने वाले नागरिकों को कठिनाई न हो।  

वहीं डीएम ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखें तथा सोशल मीडिया का लगातार अनुश्रवण करें। अफवाह फैलाने वाले दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक पैमाने पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाय। 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी कुमार रवि के साथ एसएसपी गरिमा मलिक, नमाज-ए-इदैन कमिटी के अध्यक्ष महमूद आलम, सीटी एसपी मध्य विनय तिवारी, पुलिस अधीक्षक यातायात ए.के. पाण्डेय, अपर समाहर्त्ता राजस्व   राजीव कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला दंडाधिकारी सामान्य विनायक मिश्रा समेत सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News