बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था पर भड़के डीएम, सिविल सर्जन को किया तलब

सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था पर भड़के डीएम, सिविल सर्जन को किया तलब

MOTIHARI :  जिलाधिकारी रमन कुमार के निर्देश पर आज मंगलवार को अधिकारियों ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां डॉक्टर डयूटी से नदारद पाये गए, वहीं अस्पताल में दवाईयों की भारी कमी पाई गई। इसके साथ ही अस्पताल में कई अन्य तरह की कुव्यस्था भी पाई गई। सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर डीएम ने जिले के सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तलब किया है। 

डीएम रमन कुमार ने बताया कि अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सबकुछ सही पाया जाता है। जिसके देखते हुए आज उन्होंने अपने दो अधिकारियों को सामान्य व्यक्ति बनकर अस्पताल का निरीक्षण करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई तरह की कुव्यवस्था सामने आई है। 

उन्होंने बताया कि अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से है, लेकिन कोई भी डॉक्टर 9.30 बजे से पहले नहीं पहुंचते है। वहीं दवाईयों की भी भारी कमी है। इसके साथ ही अस्पताल के अंदर कुछ दलाल भी सक्रिय हैं, जो मरीजों को कहां से दवा लेनी है इसका दबाव बनाते है। 

डीएम ने कहा कि इन सारी बातों को लेकर सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाया है। उनसे इस संबंध में जबाव मांगा जायेगा। वहीं अस्पताल में व्याप्त इन सारी कुव्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दूर किया जायेगा।  

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News