बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी डीएम ने किया अस्पताल और प्रखंड अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण,अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

मोतिहारी डीएम ने किया अस्पताल और प्रखंड अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण,अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

MOTIHARI: मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल द्वारा पकड़ीदयाल अनुमंडल अंतर्गत अनुमंडलीय अस्पताल, प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यलय पताही एवं बेलवा घाट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद डीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल के डाक्टर और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर अस्पताल आने वाले मरीज को बेहतर सुबिधा देने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बता दें कि, डीएम ने सख्त निर्देश दिया कि कोई लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जा रहे सुविधाओ के बारे में उन्होंने जानकारी हासिल की। डीएम ने पताही प्रखण्ड और अंचल कार्यालय के सभी शाखों का निरीक्षण किया।

साथ ही आरटीपीएस काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से क्रियाकलापों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि आवेदनों का निष्पादन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम मोतिहारी द्वारा पताही प्रखंड के देवापुर बेलवाघाट नदी के बांध का जायजा लिया गया। पूर्व में आई नदी में बाढ़ के पानी के बारे में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से विस्तृत जानकारी हासिल की।

वहीं बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल, सिविल सर्जन, एसीएमओ , प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

Suggested News