बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हसुआ लेकर गेंहू के खेत पहुंचे डीएम,गेंहू कटनी के साथ अन्नदाता की सुनी समस्या, किसानों को दिया हर प्रकार के सहयोग का भरोसा

हसुआ लेकर गेंहू के खेत पहुंचे डीएम,गेंहू कटनी के साथ अन्नदाता की सुनी समस्या, किसानों को दिया हर प्रकार के सहयोग का भरोसा

MOTIHAIRI : कड़ाके के धूप में मोतिहारी डीएम अन्नदाताओं के साथ गेंहू की कटनी करने खेत पहुंचे। जहां डीएम ने गेंहू की कटनी के साथ साथ किसानों का हौंसला बढ़ाया।डीएम शीर्षत कपिल अशोक गेंहू कटनी के साथ साथ किसानों की खेती में होने वाली समस्या भी सुनी। वहीं किसानों की समस्या का त्वरित निष्पादन करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

बता दें कि डीएम शीर्षत कपिल अशोक की उपस्थिति में सांख्यिकी विभाग द्वारा पिपराकोठी प्रखंड के पंडितपुर पंचायत के बेलवतिया में क्रॉप कटिंग का आयोजन किया गया। जहां किसान  भगवान सिंह के भूमि पर पहुँच डीएम ने खुद क्रॉप कटिंग की शुरुआत की। इस दौरान वह गेंहूं की फसल काटते हुए भी नजर आए। इस दौरान डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिंग का मूल उद्देश्य यह है कि रबी फसल में गेहूं के प्रोडक्टिविटी कितना हुआ इससे प्लान किया जाएगा तैयार। क्रॉप कटिंग के डेटा को अन्य योजनाओं में भी प्रयोग किया जाता है।

 जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा प्रत्येक पंचायत में पांच- पांच कटनी प्रयोग संपादित कराया जाता है जिसके आधार पर प्रखंड पंचायत जिला स्तर का उपज का दर निर्धारित किया जाता है। पूरे राज्य का इस वर्ष गेहूं की उपज कितना है यह अनुमान लगाया जाता है। 10x5 मीटर में 21.300 किलो गेंहू का वजन प्राप्त हुआ।

उक्त मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सुचना जन-संपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Suggested News