बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात को चेहरे पर मास्क लगाकर पूरे अस्पताल में घूमते रहे डीएम, किसी कर्मी को नहीं हुई खबर

आधी रात को चेहरे पर मास्क लगाकर पूरे अस्पताल में घूमते रहे डीएम, किसी कर्मी को नहीं हुई खबर

HAJIPUR : बिहार के सरकारी अस्पतालों में आधी रात को व्यवस्था का निरीक्षण करने की नई परंपरा शुरू हो गई है। कभी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री आधी रात को पीएमसीएच पहुंच जाते हैं। वहीं कभी नवादा की डीएम रात में अचानक सदर अस्पताल पहुंच जाती हैं। हाजीपुर जिले में भी बीती रात जिलाधिकारी यशपाल मीणा अचानक रात में मास्क लगा कर सदर अस्पताल पहुंच गए। आधे घंटे तक ना तो उन्हें वहां के सुरक्षाकर्मी पहचान पाएऔर ना ही अस्पताल के कर्मी। डीएम अस्पताल का निरीक्षण करते रहे लेकिन अस्पताल प्रशासन को इस बात की भनक तक नहीं लगी।इस दौरान उनके साथ एसडीओ अरूण कुमार भी मौजूद थे। सादे लिबास में आम आदमी की तरह दोनों अधिकारी ने पूरे अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान किसी कर्मी को यह आभास नहीं हुआ कि डीएम वहां मौजूद हैं।

इस दौरान डीएम ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी से पूछताछ की। डीएम ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। डीएम करीब आधे घंटे तक सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड नव निर्मित भवन का निरीक्षण किया। मुंह पर मास्क लगाए बिना सुरक्षा कर्मी के पहुंचे डीएम को स्वास्थ्य कर्मी पहचान तक नहीं पाए।

जब भनक लगी तो मच गया हड़कंप

बिना सुरक्षाकर्मियों के मास्क लगाए जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया। कई स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया सुरक्षाकर्मियों और अस्पताल के कर्मचारियों को इसकी भनक लगी। वो लोग काफी देर बाद जान पाए कि डीएम यशपाल मीणा अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।सभी सतर्क हो गए। 

खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे थे अस्पताल

गौरतलब हो कि बुधवार की रात करीब 11 बजे डीएम यशपाल मीणा खुद गाड़ी ड्राइव कर सदर अस्पताल पहुंचे थे। उनके साथ सदर एसडीओ अरुण कुमार एवं सादे लिबास में बाडीगार्ड मौजूद थे। डीएम मुंह पर मास्क पहने हुए थे। सुरक्षा कर्मी भी सादे लिबास में थे। इसी कारण स्वास्थ्य कर्मी कुछ देर तक डीएम को नहीं पहचान सके। एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि बीके रात्रि सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया है।



Suggested News