बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में धान क्रॉप कटिंग का डीएम ने लिया जायजा, खेत में जाकर खुद काटा धान का फसल

मोतिहारी में धान क्रॉप कटिंग का डीएम ने लिया जायजा, खेत में जाकर खुद काटा धान का फसल

MOTIHARI : आज जिले के डीएम शीर्षत कपिल अशोक को धान काटते देखकर लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल ज़िले के डीएम शीर्षत कपिल अशोक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुगौली प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत में धान क्रॉप कटिंग का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिले भर में सांख्यिकी विभाग एवं कृषि विभाग के तत्वधान में धान क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी दौरान किसान शकील अहमद के भूमि पर पहुँचकर जिलाधिकारी ने अपने हाथों से "सबौर श्री " धान किस्म का क्रॉप कटिंग किया। 

इस मौके पर जिलाधिकारी  ने कहा कि क्रॉप कटिंग का मूल उद्देश्य यह है कि अगहनी फसल में जिले भर में धान के प्रोडक्टिविटी कितना हुआ। इसी उपज के आधार पर किसानों से धान अधिप्राप्ति व्यापक पैमाने पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले भर में बाढ़ विभीषिका एवं जलजमाव से हुई फसल क्षति के बावजूद भी जिले भर में धान की पैदावार अच्छी हुई है। क्रॉप कटिंग के डेटा को अन्य योजनाओं में भी प्रयोग किया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा 10x5 मीटर के एरिया में कटनी किया गया। जिसमें फ़सल का हरा दाना का वज़न 32.100 किलोग्राम हुआ। डीएम ने कहा की यह धान की अच्छी पैदावार को दर्शाता है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News