बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिडीह : दो बच्चों के साथ माँ ने कुएं में कूदकर दी जान, परिजनों ने पति पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

गिरिडीह : दो बच्चों के साथ माँ ने कुएं में कूदकर दी जान, परिजनों ने पति पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

GIRIDIH : बिरनी थाना क्षेत्र की चोंगाखार पंचायत के परसबनी गांव में गुरुवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर जान दे दिया। घटना के बारे में मृतका की मां का कहना है कि उनका दामाद बेटी को हमेशा प्रताड़ित करता था। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

 मृतकाें में हेमंती देवी (22) उसका 4 साल का बेटा आयुष कुमार और दो साल की बेटी संजना कुमारी शामिल है। हेमंती देवी का पति शिवशंकर दास मुंबई में और ससुर कोलकाता में मजदूरी करते हैं। यहां हेमंती अपनी सास और ननद के साथ रहती थी। सुबह 10 बजे हेमंती अपने दोनों बच्चों को घर से लेकर निकली और कुएं में कूद गई। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद हेमंती की मां कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और दामाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो बेटी को हमेशा प्रताड़ित किया करता था। 

मायके भी नहीं आने देता था।सूचना पाकर पहुंचे बगोदर भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया. घटना स्थल पर मौजूद बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरिया इंस्पेक्टर बिरनी थाना प्रभारी से विधायक सिंह ने विस्तार से जानकारी लिया और पीडित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया. साथ में थे भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य अशरेश तुरी, पिन्टु प्रसाद यादव, स्थानीय मुखिया हिरामणी प्रसाद यादव, ग्रामीण भीखन राय कुर्बान अंसारी व गांव के दर्जनों लोग मौजूद थे. 

गिरिडीह से चन्दन पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News