बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो करोड़ में बिकेगी राज कपूर और दिलीप कुमार की पुश्तैनी मकान

दो करोड़ में बिकेगी राज कपूर और दिलीप कुमार की पुश्तैनी मकान

न्यूज4नेशन डेस्क। शो मैन राज कपूर और ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के पाकिस्तान के पेशावर स्थित पुश्तैनी मकान को बेचने की तैयारी की जा रही है। इमरान सरकार ने दोनों के मकान की कीमत दो करोड़ रुपए तय की है

बताया जा रहा है कि इमरान सरकार ने पाकिस्तान सरकार ने दिलीप कुमार के बंगले की कीमत  80.56 लाख और राजकपूर के पुश्तैनी मकान की कीमत 1.5 करोड़ तय की है। आज दिलीप कुमार अपना 98वां जन्मदिन मना रहे हैं। पाकिस्तान सरकार द्वारा उनके पुश्तैनी मकान को बेचने की घोषणा एक तोहफे की तरह माना जा रहा है।

म्यूजियम के रूप में होगा इस्तेमाल

दोनों पुश्तैनी मकान को म्यूजियम के रूप में तब्दील किया जाएगा। इनके मालिक इस जगह पर मॉल बनवाना चाहते थे, क्योंकि ये पेशावर की प्राइम लोकेशन पर हैं। तब पुरातत्व विभाग ने दखल देकर ऐसा नहीं होने दिया था, क्योंकि वो ऐतिहासिक महत्व की इन जगहों को संरक्षित करना चाहते थे।

बता दें राज कपूर और दिलीप कुमार दोनों का जन्म पेशावर में हुआ था। 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले राजकपूर और दिलीप कुमार ने इन इमारतों में अपने जीवन का शुरुआती हिस्सा गुजारा है। फिल्मों में बेहतर काम के लिए पाकिस्तान सरकार ने दिलीप कुमार के देश के सबसे बड़े सम्मान तहरीक ए इंसाफ से भी सम्मानित किया है।




Suggested News