बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज में नहीं मिली महंगी कार, केवी प्राचार्य ने तोड़ा पत्नी का हाथ

दहेज में नहीं मिली महंगी कार, केवी प्राचार्य ने तोड़ा पत्नी का हाथ

PATNA : पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में केंद्रीय विद्यालय मोकामा घाट के प्राचार्य सच्चिनंद तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राचार्य के उपर पत्नी ने बेरहमी से पिटाई किये जाने और हाथ तोड़ दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राचार्य की पत्नी के बयान पर सच्चिदानंद के खिलाफ प्रड़ताड़ना का मामला दर्ज किया है। 

बताया जा रहा है कि प्राचार्य सच्चिदानंद दहेज में महंगी कार नहीं मिलने से अक्सर अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया करता था। शुक्रवार की देर शाम एकबार फिर उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और उसका हाथ तोड़ डाला। पति की पिटाई से बदवहास पत्नी उसी हाल में भागती हुई मोकामा थाना पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया। 

प्राचार्य की पत्नी उषा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ कई बार मारपीट हो चुकी है। विद्यालय में उनको लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही है। पति को लेकर होने वाली चर्चाओं के बारे में पूछती तो वे ताना मारने लगते और ससुराल से कार नहीं लाने की बात कह कर पिटाई शुरू कर देते थे। पत्नी ने बताया कि उनकी शादी 2005 में हुई थी। दोनों को एक बेटी भी है। 

मोकामा से कुमार कृष्ण की रिपोर्ट

Suggested News