बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

त्योहारों के दौरान अपने घरों में कीमती सामान को छोड़कर न जाएं बाहर, हो जाएगी चोरी, यह रहा सबूत

त्योहारों के दौरान अपने घरों में कीमती सामान को छोड़कर न जाएं बाहर, हो जाएगी चोरी, यह रहा सबूत

PATNA : बिहार में आनेवाले कुछ दिनों में दो महत्वपूर्ण त्योहार हैं दीपावली और छठ। जिनमें बड़ी संख्या में परिवार के लोग एक साथ जुटते हैं। लेकिन यही वह समय होता है जब चोर भी ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और सूने घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। ऐसे में अपने घरों में कीमती जेवरों और नगदी छोड़कर बाहर जाने की गलती न करें। क्योंकि आपकी अनुपस्थिति में पुलिस शायद ही कोई सुरक्षा प्रदान कर पाए। कम से कम दुर्गा पूजा के दौरान पटना के कंकड़बाग इलाके में हुई घटना को देखकर यह कहा  जा सकता है। यहां दुर्गा पूजा के दौरान पांच घरों में लगे ताले को देखकर लाखों रुपए नगदी और कीमती जेवर पार कर दिए।

दरअसल, दुर्गा पूजा का त्योहार खत्म होने पर वापस घर लौट रहे घर के मालिकों के होश उड़ गए तब जब उनके बंद घरों में चोरो द्वारा इत्मीनान से घर को खंगाल देने का पता चला। घरो में बिखरे सामान और टूटे ताले देख भागे भागे थाना पहुंचे।  बताया गया कि पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड में दो घरो को चोरों ने खंगाल तक़रीबन पंद्रह लाख के गहने और लाखो रुपय कैश के साथ सामानो को चोरी कर ली है। वहीं इलाके के प्लास्टिक सर्जन डॉ रमेश चंद्र सिन्हा के घर को चोर निशाना बनाते हुए पांच लाख के कीमती गहने और सामने को लेकर चम्पत हो गया है।

बहरहाल, कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी में पांच लाख की चोरी होने की बात सामने आया है फिलहाल एक साथ पांच घरो में चोरी की घटना से इलाके के लोगो में दहशत का माहौल बन गया है। ऐसे में अब दीपावली और छठ का पर्व भी नजदीक है। चोर बंद घरो की रेकी कर घटनाओ को अंजाम दे सकते है,वही चोरी की घटनाओं की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करवाया गया है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी लगे कैमरों को खंगाल चोरो को पकड़ने में जुट गई है।


Suggested News