बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीच बाजार दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की भी हालत गंभीर

बीच बाजार दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की भी हालत गंभीर

सासाराम।  काराकाट थाना क्षेत्र के सकला बाजार में स्थित चाय पान की दुकान पर सोमवार की शाम अपराधियों ने दो सहोदर भाइयों को गोलीमार दिया। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रुप से जख्मी हो गया। दोनों भाई पर ताबड़तोड़ गोली बरसाने के बाद अपराधी घटना स्थल से आराम से निकल गए। अपराधियों द्वारा गोली मारे गए बड़े भाई रोशन कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा छोटा भाई अरुण प्रसाद बुरी तरह जख्मी है। 

 दोनों भाइयों को गोली मार दी। जिससे 25 वर्षीय रोशन कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा भाई 22 वर्षीय अरुण प्रसाद को गोली पेट में लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। 

डीएसपी राज कुमार सिंह ने बताया की पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। अपराधियों को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या का मकसद क्या था। पुलिस के अनुसार फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है। हालांकि जिस तरह के दोनों भाइयों को निशाना बनाया गया है, उसके बाद इसे पारिवारिक रंजिश का हिस्सा माना जा रहा है।

Suggested News