बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नदी में डूबने से दो युवक की मौत, खोजने में जुटे स्थानीय गोताखोर

नदी में डूबने से दो युवक की मौत, खोजने में जुटे स्थानीय गोताखोर

बिहटा... मनेर में दाह संस्कार में गए दो युवक की गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबनेसे मौत हो गई है। डूबे हुए लोगों की स्थानीय गोताखोरों की ओर से तलाश की जा रही है। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक दोनों लोगों के शव को नदी से बाहर नही निकाला जा सका है। 

बताया जाता है कि बुधवार को एक दाह संस्कार के बाद जब लोग नहाने गए तो अचानक नहा रहे दो युवक नदी के गहरे हिस्से में चले गए। इस बीच कुछ अन्य लोग समझ पाते, तब तक दोनों युवक डूब गए। वहां नहा रहे अन्य लोगों ने जब युवक के बारे में पूछा तो वे कहीं नहीं मिले। 

इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवक को खोजने में जुट गए हैं। डूबने की सूचना के बाद नगर के सत्येंद्र नगर में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना मनेर थाना के हल्दी छपरा संगम घाट की है।


Suggested News