पटना : फोटो मत लीजिए अंकल...हमलोगों का जीवन बर्बाद हो जायेगा...करियर खत्म हो जायेगा। कैमरे से अपना मुंह छिपाता यह शख्स कुछ इस तरह से ही गुजारिश कर रहा है। मुंह छिपाता यह शख्स पेशे से डॉक्टर है। पटना के राजेश्वर हॉस्पीटल में कार्यरत् है। इसका नाम चंदन है। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक डॉक्टर को मुंह छिपाने की क्या जरुरत आन पड़ी...आखिर इसने ऐसा क्या किया है जिसके कारण इसे अपना मुंह छिपाना पड़ रहा है।