बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा महंगा, चली गई जान

झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा महंगा, चली गई जान

PATNA : झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराने के चक्कर में एक महिला की जान चली गई। घटना राजधानी से सटे फुलवारी शरीफ के संपतचक बैरिया की है जहां एक झोला छाप डाक्टर की लापरवाही ने महिला की जान ले ली। घटना के बाद परिजन ने हंगामा किया। पुलिस को आते देखकर डाक्टर क्लीनिक छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एनएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया है कि संपतचक निवासी प्रेमचंद्र यादव की 26 वर्षीय पत्नी सोनी देवी अपने मामा लालू बाबू के घर अब्दुल्लाहचक मिलने के लिए आई थी।

DOCTOR-HAD-TO-UNDERGO-EXPENSIVE-TREATMENT-GO-AWAY3.jpg

शुक्रवार की सुबह सोनी देवी के एक दांत में दर्द हुआ तो बैरिया के झोला छाप डाक्टर ओम प्रकाश गोस्वामी को दिखाने के लिए गई। डॉक्टर ने उसे दर्द की दवाई दी और कहा कि शनिवार को क्लीनिक आना और एक दांत को उखाड़ देंगे। शनिवार को आठ बजे दांत उखड़वाने गई तो डाक्टर ने एक दांत बदले चार दांत अचानक उखाड़ दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 

मृतका के मामा लाल बाबू ने बताया कि शनिवार को आठ बजे दिन में सोनी देवी को बेहोशी को दो इंजेक्शन दिया। तब डाक्टर ने हथौड़ा और छेनी से दांत उखाड़ना शुरू कर दिया। दस मिनट के अंदर चार दांत उखाड़ दिये। खून भी बह रहा था। मरीज की हालत नाजुक हो रही थी। सांस भी कम चल रही थी सांस कम चलने के कारण डाक्टर वहां से फरार हो गया। अंत में महिला की मौत हो गई। दांत उखाड़े से पहले 12 हजार रुपए जमा किए थे । डाक्टर ने हमलोगों को इतना डरा दिया कि अगर दांत नहीं उखड़वाओगे तो कैंसर हो जाएगा। 

DOCTOR-HAD-TO-UNDERGO-EXPENSIVE-TREATMENT-GO-AWAY2.jpg

घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आकर मामला को शांत किया। थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि परिजन ने डाक्टर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 


Suggested News