बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इलाज कराने गई महिला के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी, विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों को बेरहमी से पीटा

इलाज कराने गई महिला के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी, विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों को बेरहमी से पीटा

NAWADA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आई महिला की डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई है। घटना में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बावत महिला की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है शहर के नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित मां सेवा सदन नामक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई महिला और उसके परिजनों की डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई है। घटना में महिला गंभीर रुप से घायल है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की शिकार महिला ने बताया कि वह अपनी मां और भाई के साथ मां सेवा सदन अस्पताल में इलाज कराने गई थी। जब वह डॉक्टर के चेंबर में गई तो उसके साथ डॉ. ने गल हरकत करना शुरु कर दिया। वह बाहर आकर अपने परिजनों को यह बताई। जब हमलोगों ने इस बात को लेकर विरोध किया तो डॉक्टर और कंपाउंडर ने उसे बेरहमी से पीटाई की। घटना में मेरी मां का पैर टूट गया है। 

इधर घटना को लेकर नर्सिंग होम के डॉ संजीव कुमार ने कहा कि यहां पर किसी तरह की कोई मारपीट नहीं हुई है। महिला द्वारा झूठा आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि नर्सिंग होम में मारपीट की घटना हुई है। घटना में दो महिलाएं घायल है जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता के बयान पर  मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News