बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चढ़ती 'जवानी' तुझ पे लुटाऊंगी ये राजा जी...गाने पर महिला कर्मी के साथ खूब नाचे सरकारी अस्पताल के डॉक्टर साहब, वीडियो वायरल

चढ़ती 'जवानी' तुझ पे लुटाऊंगी ये राजा जी...गाने पर महिला कर्मी के साथ खूब नाचे सरकारी अस्पताल के डॉक्टर साहब, वीडियो वायरल

PATNA:  बिहार के एक सरकारी डॉक्टर अस्पताल में ही आशा कर्मी के साथ डांस करने लगे। अस्पताल कैंपस के एक रूम को सजाया गया और भोजपुरी गाने पर डॉक्टर साहब एक महिला कर्मी के साथ नाचने लगे। भला जिस अस्पताल का हाकिम ही डांस कर रहा हो तो उन्हें कौन रोक सकता है। लिहाजा अन्य सहयोगी भी डांस का आनंद उठाने लगे और खूब ताली बजाने लगे। चढ़ती 'जवानी' तुझ पे लुटाऊंगी ये राजा जी गाना बजवाया और आशा कर्मी के साथ डांस कर मर्यादा को तार-तार कर दिया। 

आशा कर्मी-चिकित्सा पदाधिकारी खूब नाचे

मामला मोतिहारी का है जहां के सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी अपने अस्पताल के आशा फैसलिटेटर के साथ खूब मजा लिया।अब चिकित्सा पदाधिकारी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चिकित्सा पदाधिकारी एक महिला कर्मी के साथ भोजपुरी गाने पर खूब थिरक रहे। महिला जो आशा फैसलिटेटर बताई जाती है वो और चिकित्सा पदाधिकारी दोनों खूब नाच रहे हैं। वीडियो में देखने से लग रहा कि वहां पर कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कमरे में गुब्बारे लगाये गए थे, मंच बना था और कार्यक्रम के उद्घाटन के वक्त दीप भी प्रज्जवलित किया गया था।  कार्यक्रम खत्म होने के बाद चिकित्सा पदाधिकारी ने गाना बजाने का आदेश दिया और फिर शुरू हो गया डांस पार्टी....गाना बजने लगा.... चढ़ती जवानी तुझ पे लुटाउंगी ये राजा जी 


जो बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी पईयां....मैं खिड़की खोल दूंगी

 मोतिहारी सदर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गाना बज रहा था ...जो बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी  पईयां....मैं सबसे बोल दूंगी.........मैं खिड़की खोल दूंगी......कलियों की सेज पर मैं तुझको सुलाउंगी...। बताया जाता है कि इसके पहले भी चिकित्सा पदाधिकारी पर महिलाओं को लेकर आरोप लगे हैं।अब एक नया मामला सामने आ गया है। बड़ा सवाल यही है कि आखिर चिकित्सा पदाधिकारी ने सरकारी कार्यालय में इस तरह का कृत्य करने की छूट किसने दी? अब देखना है वीडियो के सामने आने के बाद विभाग क्या एक्शन लेता है।


Suggested News