बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में आज हड़ताल पर है डॉक्टर्स, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

बिहार में आज हड़ताल पर है डॉक्टर्स, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

PATNA : पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुए मारपीट के विरोध में आज बिहार आइएमए ने हड़ताल और बंद का एलान किया है। आज सूबे के सभी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि इस दौरान इइममरजेंसी सेवा को प्रभावित नहीं किए जाने की बात की गई है। 

डॉक्टरों का यह हड़ताल आज सुबह 6 बजे से लेकर कल 18 जून सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। आइएमए के इस हड़ताल में एम्स पटना और आइजीआइएमस के डॉक्टर भी शामिल रहेंगे। हालांकि मरीजों को परेशानी न हो इसके इमरजेंसी सेवा को इससे मुक्त रखा गया है।

बता दें पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के बाद डॉक्टर हड़ताल पर चले गए है। पश्चिम बंगाल सरकार के साथ उनकी वार्ता रद्द हो गई है। डॉक्टर सीएम ममता बनर्जी से माफी मांगने की मांग पर अड़े है। 

Suggested News