बिहार सरकार का बोर्ड लगाकर डॉक्टरों और फौजी को बनाया ठगी का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार सरकार का बोर्ड लगाकर डॉक्टरों और फौजी को बनाया ठगी का

PATNA : राजधानी में लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार हुआ है। जिसने दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना झांसा देकर फरार चल रहा था। मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के मछूआटोली इलाके के बांसकोठी का रहने एलबी सिंह अपने लग्जरी कार में सचिव का बोर्ड लगाकर लोगों को ठगी का शिकार बना लेता था। बताते चलें की जालसाज फर्जी डॉक्टर एल बी सिंह  कई पटना के डॉक्टरों को हॉस्पिटल खुलवाने और पार्टनर बनाने का झांसा देकर लाखो रुपए गबन कर फरार चल रहा था । 

पीड़ित डेंटल डॉक्टर आशीष सहाय ने बताया कि फर्जी डॉक्टर एल बी सिंह ने बैरिया बस स्टैंड के पास हॉस्पिटल बनवाने के नाम पर बीते वर्ष 2023 में कदमकुआं थाना में 13 लाख के गबन का मामला दर्ज करवाया। वहीं पीड़ित डॉक्टर आशीष की समाजसेवी बहन नम्रता आनंद को भी इसी तरह का झांसा देकर 18 लाख ठग फरार चल रहा था।

लगातार फरार चल रहे फर्जी डॉक्टर एल बी सिंह की गिरफ्तारी कदमकुआं थाने की पुलिस ने कर ली है। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही आधा दर्जन पीड़ित कदमकुआं थाना पहुंच अपने गबन रुपए को पाने की गुहार लगाने पहुंचे है। फिलहाल कदमकुआं थाने सहित एएस के पूरी में  कई मामले का आरोपी है। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुटी है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट