बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

WB के जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल के समर्थन में बिहार के डॉक्टरों ने किया OPD ठप, मरीज परेशान

WB के जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल के समर्थन में बिहार के डॉक्टरों ने किया OPD ठप, मरीज परेशान

NEWS4NATION DESK : पश्चिम बंगालमें जूनियरडॉक्टरों की हड़ताल की आंच पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। इधर बिहार में भी जूनियर डॉक्टरों ने पश्चिम बगांल के जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल का समर्थन करते हुए कामकाज ठप कर दिया है। 

डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से बिहार से सभी बड़े अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हो गई है। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। 

गौरतलब है कि बंगाल के जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल के समर्थन में डीएमए (दिल्ली मेडिकल असोसिएशन) ने भी आज शुक्रवार को 'मेडिकल बंद' रखने का फैसला किया है। वहीं भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने घटना के खिलाफ और हड़ताली डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को ‘अखिल भारतीय विरोध दिवस’ घोषित किया है।

गुरुवार को भी डॉक्टरों ने विरोध जताने के लिए पट्टी बांधकर काम किया। ऐसे में डर है कि देशभर में डॉक्टर इस हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। 

डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से कई सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों अस्पतालों में तीसरे दिन भी आपातकालीन वॉर्ड, ओपीडी सेवाएं, पैथोलॉजिकल इकाइयां बंद रहीं।

पश्चिम बंगाल में हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने दोपहर दो बजे तक काम पर लौटने के मुख्यमंत्रीममता बनर्जीके निर्देश को नहीं माना और कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा संबंधी मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। 

हड़ताल के चलते मरीजों और तीमारदारों को संकट का सामना करना पड़ रहा है और इलाज ठीक तरह से न मिलने से मरीजों की तबीयत भी बिगड़ रही है।  इधर  सीएम ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों पर बरसते हुए विपक्षी बीजेपी और कम्युनिस्ट पार्टी पर उन्हें भड़काने और मामले को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया।

बता दें कि जूनियर डॉक्टर कोलकाता में एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद भीड़ द्वारा अपने दो सहकर्मियों पर हमले के मद्देनजर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Suggested News