बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

IMA का ऐलान- 17 जून को पूरे देश में डॉक्टर करेंगे हड़ताल, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी

IMA का ऐलान- 17 जून को पूरे देश में डॉक्टर करेंगे हड़ताल, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी

PATNA :  मरीजों की परेशानी बढ़ने वाली है। अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर पूरे देश के डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर जाने वाले हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि 17 जून को पूरे देश में डॉक्टर हड़ताल करेंगे। साथ ही कहा कि इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहेंगी। 17 जून को सुबह 6 बजे से 18 जून को सुबह 6 बजे तक हड़ताल जारी रहेगी।

आईएमए के सेक्रेटरी ने कहा कि 17 तारीख को हमनें डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल बुलाई है। इस हड़ताल में प्राइवेट अस्पताल भी हिस्सा लेंगे। डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटनाएं आम हैं। हम चाहते हैं कि हमारी सुरक्षा के लिए कानून लागू हो।

 उन्होंने कहा कि 19 राज्यों में  सेंट्रल एक्ट अगेंस्ट वायलेंस इन हॉस्पिटल्स पास हो चुका है, पर एक राज्य ने ये कानून लागू नहीं किया है। हमें पता है कि मरीज़ बंद से परेशान होंगे पर हमारी सुरक्षा भी ज़रूरी है।

 सिर्फ़ आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। 17 तारीख़ को सुबह 6 बजे से लेकर 18 तारीख़ की सुबह 6 बजे तक हड़ताल जारी रहेगी।

 आपको बता दें कि कोलकाता के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों पर हुए हमले के बाद हड़ताल ने देशभर के डॉक्टर एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन कर रह रहे हैं। आईएमए की बिहार शाखा ने भी इस हड़ताल को सफल बनाने की अपील डॉक्टरों से की है।  

Suggested News