बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हो गया धोखा! शादी के चार दिन बाद ही भाई संग दुल्हन फरार, ससुरालवाले नहीं जानते कहां है मायका

हो गया धोखा! शादी के चार दिन बाद ही भाई संग दुल्हन फरार, ससुरालवाले नहीं जानते कहां है मायका

SITAPUR : आम तौर पर शादी के लिए दुल्हन का परिवार,घर के बारे में जानकारी ली जाती है. उसके बाद रिश्ता पक्का किया जाता है। लेकिन यूपी के सीतापुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दूल्हे और उसके परिवार वाले को भी नहीं पता दुल्हन का मायका कहां है।

मामला महोली कोतवाली क्षेत्र के कारीपाकर गांव का है। यहां के निवासी चंद्र कुमार उर्फ बड़क्के के घर किराना स्टोर है। चार दिन पहले 10 मई को चंद्र कुमार का शाहजहांपुर जिले के पुवायां मार्ग स्थित एक मंदिर में पायल से विवाह हुआ। लड़की की विदाई हुई। ससुराल में नई बहू के आने के बाद खुशी का माहौल था। चार दिन बाद दुल्हन का भाई परंपरा के अनुसार विदाई करने पहुंचा। लेकिन इसके बाद की कहानी पूरी तरह से बदल गई। 

बताया गया कि गुरुवार शाम परिवार के सभी सदस्य भोजन करके सोए थे। इसके शुक्रवार सुबह चाय-नाश्ता भी हुआ। इसी बीच दूल्हे चंद्र कुमार व उसके परिवारजन की तबीयत बिगड़ी। अचानक एक ग्राहक चंद्र कुमार की दुकान पर कोई ग्राहक पहुंचा। दुकान बंद देख घर के अंदर चला गया। तभी चंद्र कुमार होश में आए। इसके बाद उस ग्राहक ने चंद्र कुमार के घर के अन्य सदस्यों का हाल लिया तो पता चला सभी लोग बेहोशी की हालत में हैं। इस परिस्थिति को देख उस ग्राहक ने गांव के अन्य लोगों को खबर की। चंद्र कुमार के घर बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घर से गायब थी नई नवेली दुल्हन

जहां परिवार के सभी सदस्य घर में बेहोश मिले, वहीं नई दुल्हन और उसके भाई का कोई अता-पता नहीं था। दोनों घर से रफुच्चकर हो चुके थे। वहीं ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर चंद्र कुमार और उसकी तीनों बहन, मां-बाप को महोली सीएचसी ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने परिवार के सभी लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

खरीद कर लाए थे दुल्हन

इसी बीच शादी को लेकर नई बातें भी सामने आई। महोली कोतवाली प्रभारी ने बताया, पायल नामक नई नवेली दूल्हन का मायका कहां है, उसके भाई का क्या नाम है। यह भी चंद्र कुमार व उसके परिवार वालों को कुछ नहीं पता है, न ही गांव वालों को कुछ इस बारे में मालूम है। कोतवाली प्रभारी ने यह भी बताया है कि उन्हें पता चला है कि पायल नाम महिला को चंद्र कुमार व उसके परिवार वालों ने 70 हजार रुपये में खरीदा था, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।


Suggested News