बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

न्यू ईयर के जश्न में मर्डर, दोस्त ने हत्या कर शव को कुएं में फेंका

न्यू ईयर के जश्न में मर्डर, दोस्त ने हत्या कर शव को कुएं में फेंका

Munger: पुरानी रंजिश में हुए विवाद में दोस्त ने की अपने दोस्त की हत्या। नए साल पर पिकनिक मनाकर लौट रहे युवक को उसके दोस्ताें ने कुएं में धकेल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ईटवा गांव निवासी करजानंद सिंह के 26 वर्षीय पुत्र राजा सिंह के रूप में हुई है। 

प्रत्यक्षदर्शी छोटू उर्फ सुकेश ने बताया कि मृतक 5 लोगों के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहाड़ी पर गया था। वहीं दूसरे ग्रुप में उसी गांव का वीशु मंडल उर्फ रवि अपने साथी राजीव राम एवं एक अन्य के साथ पिकनिक मनाने उसी पहाड़ी गया हुआ था। दोनों की आमने सामने होने पर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ और विशु मंडल ने मृतक राजा कुमार को पीट-पीटकर कुएं में डुबोकर मार दिया।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने धरहरा थाना क्षेत्र के मांझीटांड़ गांव के कुएं में से युवक का शव बरामद कर लिया है। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीण युवक के शव को दशरथपुर चौक पर रख कर जाम लगा दिया और घटनास्थल से बरामद बाइक को तोड़ दिया। दशरथपुर-धरहरा चौक पर आने जाने वाले वाहन को जबरन रोक कर ड्राइवर के साथ मारपीट किए। वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी रही। ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 

परिजनों  के अनुसार युवक अपने साथियो के साथ पिकनिक के बाद शाम पांच से छह के बीच मांझीटांड पहाड़ी से लौट रहा था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर ईटवा के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ जाे मारपीट में बदल गया। ग्रामीणों ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की ताे दोनों युवकों ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए धक्का देकर ग्रामीणों को हटा दिया। उसके बाद इटवा के युवक दूसरे युवक को कुएं में धकेलकर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक मोबाइल एवं दो बाइक भी बरामद किया है। 

Suggested News