बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में डबल मर्डर : जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद को लेकर चली गोली, एक पक्ष के दो लोगों की मौत, दो घायल

बेगूसराय में डबल मर्डर :  जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद को लेकर चली गोली, एक पक्ष के दो लोगों की मौत, दो घायल

BEGUSARAI : खुशियों के त्योहार दीपावली की अगली सुबह बेगूसराय जिला दो लोगों के खून से रक्तरंजित हो गया। यहां जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में चली गोली से दोनो गुटों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक गुट के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे गुट दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। 

घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र बाघी वार्ड नंबर 25 की है। गुरुवार देर रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। शुक्रवार सुबह होते ही दोनों गुटों में खेल के दौरान विवाद हो गया। इसी दौरान एक गुट के कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। विरोध में दूसरे गुट के लोगों ने भी गोलीबारी की। इसमें इसमें एक गुट के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दूसरे गुट के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। दोनों की हालत गंभीर है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान सिंहौल थाना क्षेत्र नागदाह के रहने वाले भुनेश्वर महतो का पुत्र किशोर कुमार (29) एवं अरुण महतो का पुत्र पंकज कुमार (42) के रूप में की है, जबकि घायलों में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड वार्ड नंबर 25 निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र बाबुल और मुरारी बताए गए हैं। 

पुलिस के अनुसार  घटनास्थल से 9 कारतूस, 3 खोखा, गांजा का पुड़िया और चिलम बरामद हुआ है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि उनके पास हथियार कहां से आए।


Suggested News