बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो अलग-अलग जगहों से एक युवक और युवती का शव बरामद किया गया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

पहला मामला जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र की है। जहां एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत और खौफ का माहौल व्याप्त है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

वहीं दूसरा मामला हिलसा थाना क्षेत्र के इंदौत गांव से सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की की लाश बरामद की गई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। 

फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज मामले की जांच में जुटी है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News