बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में डबल मर्डर : पैसों के लेनदेन के विवाद में शख्स की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

रोहतास में डबल मर्डर : पैसों के लेनदेन के विवाद में शख्स की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

रोहतास. जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार स्थित बोरिंग पर आज सुबह पैसे के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने गोली भी चला दी। घटना में दोनों पक्ष से दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में दो पक्षों के बीच पिछले दिनों से विवाद चल रहा था। आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी तो दूसरे पक्ष के परिजनों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर आरोपी की हत्या कर दी।

मृतक की पहचान सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी अनिल यादव तथा सतेंद्र सिंह उर्फ झरी सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Suggested News