बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, युवक दौड़ा-दौड़कर मारी गोली तो मुखिया के भतीजे को घर के बाहर गोलियों से किया छलनी

डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, युवक दौड़ा-दौड़कर मारी गोली तो मुखिया के भतीजे को घर के बाहर गोलियों से किया छलनी

SAMASTIPUR : महज पांच घंटे के अंदर हुई दो-दो मर्डर से जिले में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। जिले में जहां एक युवक को घर से बुलाकर अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से छलनी किया। वहीं इस घटना के महज 5 घंटे के बाद बाइक सवार अपराधियों ने रजवा पंचायत के मुखिया के भतीजे को गोली मारदी। घटना के बाद से जिले में तनाव का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले बंगरा थाने के रहिमाबाद वार्ड छह में बुधवार को बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। युवक की पहचान रजवा गांव के रामजीवन राय पहलवान के पुत्र लाल बाबू राय के रूप में की गई। युवक के सीने व सिर में दो गोली लगी है। 

जानकारी अनुसार लाल बाबू को एक युवक ने फोन कर रहीमाबाद गांव में बुलाया था। जहां पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। सिर में गोली लगने पर जख्मी लालबाबू भागने लगा तो बदमाशों ने पीछा कर उसे सीने में गोली दाग दी। वह वहीं पर गिर पड़ा। 

गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल लगाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इधर युवक की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ परिवार के सदस्यों ने नोंक झोंक भी हुई। हालांकि थानाध्यक्ष के समझाने पर लोग शांत हो गए।


 वहीं इस घटना का बवाल अभी थमा भी नहीं था कि महज 5 घंटे के अंदर ही दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर टहल रहे रजवा पंचायत के मुखिया के भतीजे को गोली मारदी। जहां अस्पताल ले जाने के दौरान  उसकी मौत हो गई । मृतक की पहचान जुल नुरैन सबा के रूप में हुई है। 

महज कुछ ही घंटे के अंदर दो दो हत्या की वारदात से जहां लोग दहशत में है वही पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या मेंपुलिस बल की भी तैनाती की गई है। 

इधर इस मामले में समस्तीपुर के एसपी विकास वर्मन ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। मृतक के बड़े भाई की भी 2 साल पहले हत्या हुई थी। इस मामले में आरोपी  कुछ समय पूर्व जेल से छूट कर बाहर निकला है संभवत उसके द्वारा ही वारदात को अंजाम दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

Suggested News