बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, बाइक नहीं मिलने पर जिंदा जलाया

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, बाइक नहीं मिलने पर जिंदा जलाया

KAIMUR : जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता को दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज ससुरालवालों ने उसे जिंदा जला डाला है। इस मामले को लेकर मृतिका के मायके वालों द्वारा हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। घटना कि जिले चैनपुर थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव की है।  

मृतिका के परिजनों ने बताया कि बेटी के ससुराल से फोन आया कि आपकी बेटी जल गई है। सूचना मिलते ही हमलोग उसके ससुराल पहुंचे। गंभीर रुप से जली बेटी को वे लोग इलाज के लिए ले जाने लगे तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस को सूचना देने पर पुलिस भी नहीं आई। 

मायके वालों ने बताया कि जब एसपी से संपर्क किया गया तब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।  मृतका के परिजनों का आरोप है कि समय पर पुलिस आ जाती और इलाज हो जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
 
परिजनों ने बताया कि महिला की शादी पांच माह पहले हुई थी। दहेज में बाइक नहीं मिलने से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित किया करते थे और फिर उसे जलाकर मार डाला। फिलहाल पुलिस मृतिका के मायके वालों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Suggested News