बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में दहेज लोभियों ने की विवाहिता की हत्या, शव को फंदे से लटकाकर आरोपी फरार

नालंदा में दहेज लोभियों ने की विवाहिता की हत्या, शव को फंदे से लटकाकर आरोपी फरार

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नालंदा में एक बार फिर दहेजलोभियों ने विवाहिता  की पीट पीट कर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पंखे से लटका कर फरार हो गया है।।घटना नगरनौसा थाना इलाके के मुस्तफापुर खपरा गाँव की है। 

मृतका जितेंद्र यादव की पत्नी रूपा देवी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि रूपा की करीब 7 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था। पति व्यवसाय करने के लिए बार बार 2 लाख रुपए की मांग करता था। बताया जा रहा है कि रुपए नहीं देने पर बुधवार की सुबह पति और ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पिटाई किया जिसके कारण उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने शव को फंदे से लटका दिया ताकि यह हत्या आत्महत्या प्रतीत हो।

 घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी गाँव पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके वालों ने पति सहित 4 लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। सभी आरोपी गाँव छोड़ फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।


Suggested News