बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेजलोभी परिवार की करतूतः 4 साल बाद 2 लाख कैश सहित भैंस की मांग, नहीं देने पर किया प्रताड़ित और फेंका तेजाब, हालत गंभीर

दहेजलोभी परिवार की करतूतः 4 साल बाद 2 लाख कैश सहित भैंस की मांग, नहीं देने पर किया प्रताड़ित और फेंका तेजाब, हालत गंभीर

MOTIHARI: मोतिहारी में दहेज दानवों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दहेज में भैंस व दो लाख रुपया नहीं मिलने पर देवर ने तेजाब छिड़कर भाभी को जला दिया है। गंभीर हालत में महिला को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। महिला के मायके के सूचना पर मधुबन पुलिस पहुचकर कार्रवाई में जुटी है। 

घटना मधुबन थाना के बारा मंगरु गांव की बतायी जा रही है। मधुबन थाना क्षेत्र के बारा मंगरु गांव में दहेज लोभियों द्वारा महिला के शरीर पर एसिड डालकर जलाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला के मायके वाले ने ससुराल वाले पर दहेज में भैंस व 2 लाख रुपया की मांग को लेकर पहले जमकर मारपीट करने। उसके बाद देवर द्वारा तेजाब शरीर पर डालकर जला देने का आरोप लगाया गया है। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार महिला की शादी 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए सास, ससुर, जेठानी, पति, देवर द्वारा मारपीट व प्रताड़ित किया जा रहा था। तीन दिन पूर्व पति, सास सहित अन्य लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। इतने से मन नहीं भरा तो देवर ने भाभी पर तेजाब डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और महिला को बचाया। सूचना पर मायके वाले पहुंचे और महिला को अस्पताल ले गए। जहां निजी क्लिनिक में महिला को भर्ती कराया गया है।

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला का शरीर जला हुआ है। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित पक्ष द्वारा एसिड से जलाने का आरोप लगाया गया है, इसकी पुष्टी मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर स्पष्ट होगी। पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Suggested News