बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बाइक की मांग को लेकर दहेज़लोभियों ने की विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पटना में बाइक की मांग को लेकर दहेज़लोभियों ने की विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

PATNA : एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहाँ दहेज़मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीँ दूसरी ओर कई बेटियां अपने ससुराल में दहेज की बलि चढ़ रही है। इसी कड़ी में आज भी एक बेटी अपने ससुराल में दहेज़ के लिए मार दी गयी। मामला नदी थाना क्षेत्र के आलमपुर की है, जहां एक पति ने अपनी बहन और माँ के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी नेहा देवी की हत्या गला दवाकर कर दिया है। मृतक नेहा के चाचा श्रवण पंडित ने बताया कि 2019 में अपनी भतीजी नेहा की शादी कच्ची दरगाह आलमपुर के रहनेवाले अरुण पंडित के बेटे बीरू से की थी। लेकिन शादी के बाद से ही एक मोटरसाइकिल की मांग लड़के पक्ष के तरफ की जाती रही थी। 

मृतक के चाचा ने बताया कि आरोपी बीरू का अपनी सगी बहन जो कि घर से महज कुछ ही दूरी पर है। उससे उसका अवैध सम्बन्ध रहता था। जिसके कारण वह अपनी पत्नी पर ध्यान नही देता था। हमेशा रातो में अक्सर अपनी बहन के साथ ही समय गुजारता था। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले भतीजी नेहा को अपने मायके फुलवारी स्थित रानीपुर ले गया था। तब उसके पति ने कहा था कि जल्दी पहुँचा जाना नही तो इसे मार देंगे। तब उसी डर के कारण नेहा को ससुराल पहुचा दिया गया और उसके ठीक तीन दिन बाद ही उसकी हत्या कर दी गयी। हालांकि हत्या करने के बाद उसके शव को छुपाने की कोशिश की गयी। लेकिन वहां के स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना दे दी। तब जाकर इसे बाईपास थाना क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां वह मृत पाई गई। मामले की सूचना बाइपास थाना को दी गयी। जहां पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में लग गयी है। 

बाइपास थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा गला दवाकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पति बीरू की गिरफ्तारी कर ली गयी है। बाकी जो भी लोग इस हत्या में शामिल है। उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। फिलहाल शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है।

पटनासिटी से रजनीश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News