बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में तिलक का भोज खाने के बाद दर्जनों लोग हुए बीमार, इलाज के लिए अस्पताल में हुए भर्ती

गया में तिलक का भोज खाने के बाद दर्जनों लोग हुए बीमार, इलाज के लिए अस्पताल में हुए भर्ती

GAYA : जिले के शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया गांव में तिलक के भोज खाने के बाद दर्जनों  लोग बीमार हो गए। इसकी जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि तेतरिया गांव में राजकुमार यादव के बेटा का तिलक बुढ़वा के शालू तारा गांव से आया था। जिसमें लगभग सैकडों लोग उपस्थित हुए थे। उसके बाद कार्यक्रम हुआ। 

कार्यक्रम के बाद लोग पूरी, सब्जी पुलाव तड़का आदि का स्वाद चखा। इसके बाद तिलक में गांव के लोग लोग बीमार पड़ गए। उक्त घटना के बाद आनन-फानन में सभी लोगों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया एवं अन्य लोगों को भर्ती गया के साथ अलग-अलग जगह पर कराई गई। वहीं कुछ लोगों का इलाज शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। 

इस दौरान मौजूद सोनिया देवी, रामजीत कुमार, मनोज कुमार, विकास कुमार, भारती देवी, दिनेश कुमार, सुबोध कुमार, सुनीता कुमारी आदि ने बताया कि खाना खाने के बाद उल्टी होना शुरू हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे पेट का दर्द बढ़ता गया। उन्होंने कहा की इलाज के लिए हम सब लोगों को लाया गया है। जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News