बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉ0 दिवाकर तेजस्वी को मिला डॉ0 स्वामीनन्दन प्रसाद सम्मान, चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान ने किया सम्मानित

डॉ0 दिवाकर तेजस्वी को मिला डॉ0 स्वामीनन्दन प्रसाद सम्मान, चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान ने किया सम्मानित

PATNA : चित्रगुप्त पूजनोत्सव-2021 की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के द्वारा स्थानीय गिरिराज उत्सव पैलेस, बेलवरगज, पटना में वरिष्ठ फिजिशियन एवं "पहल" के चिकित्सा निदेशक डॉ0 दिवाकर तेजस्वी के चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो को देखते हुए "डा0 स्वामीनन्दन प्रसाद सम्मान, 2021' से सम्मानित किया गया। 

उनका चिकित्सीय एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूर्व में भी उन्हें अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें इस सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद रवि शंकर प्रसाद एवं वरिष्ठ फिजिशियन पद्मश्री डॉ० गोपाल प्रसाद सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बताते चलें की अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ ही एचआईवी की खोज करने वाले नोबल प्राइज विजेता डॉ. फ्रंक्वैंस बर्र-सिनॉसी भी इन्हें सम्मानित कर चुके हैं। यूएनओ के रेड रिबन अवार्ड के लिए लगातार तीन साल तक चयनकर्ता रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एड्स रोग पर हुए शोध पत्रों के लगातार समीक्षक रहे। अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन, यूएसए के चिकित्सा निदेशक के रूप में भारतीय चिकित्सकों और पड़ोसी देशों से आए चिकित्सकों को भी एड्स रोकथाम का प्रशिक्षण दिया।

Suggested News