बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, रामविलास पासवान का जाना हालचाल

 दिल्ली के  फोर्टिस अस्पताल पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, रामविलास पासवान का जाना  हालचाल

DESK : दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां फोर्टिस में भर्ती लोजपा सुप्रीमो व केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने मुलाकात की है। 

अस्पताल में पहुंच डॉ. मदन मोहन झा ने उनके लोगों से मिलकर पासवान जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। बताया जा रहा है कि रामविलास पासवान के देखभाल में लगे लोगों ने डॉ. मदन मोहन झा को बताया कि उनकी तबियत पहले से अब काफी ठीक है। उनके स्वास्थ्य में सुधार है। वहीं डॉ. झा ने लोजपा सुप्रीमो के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है। 

बता दें बीते 11 सितंबर को उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खुद रामविलास पासवान ने अपनी तबीयत बिगड़ने के बारे में जानकारी दी थी। राम विलास पासवान ने कहा था किकोरोना संकट के समय खाद्य मंत्री के तौर परवे लगातार काम कर रहे थे औरइसी बीच तबीयत बिगड़ी लेकिन व्यस्तता की वजह से अस्पताल नहीं जा सके थे। लेकिन अब वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

Suggested News