बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बच्चे को स्कूल छोड़ने गए डॉक्टर का अपहरण, परिजनों ने दर्ज कराई FIR

बच्चे को स्कूल छोड़ने गए डॉक्टर का अपहरण, परिजनों ने दर्ज कराई FIR

News4Nation: बच्चे को स्कूल पहुंचाने गए  एमबीबीएस डॉ. सुनील कुमार के घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी  रश्मि रूही ने तिलकामांझी थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 14 सितंबर की सुबह सात बजे की है। वे चंद्रलोक कांप्लेक्स में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं।


जानकारी के मुताबिक, डॉ. सुनील 14 सितंबर की सुबह बाइक से बच्चे को स्कूल पहुंचाने भीखनपुर गए थे। इसके बाद वे लौट कर घर नहीं अाए। तब परिजनों को चिंता हुई तो खोजबीन शुरू की गई। लेकिन पता नहीं चला। सारे सगे-संबंधियों के यहां भी पता लगाया गया, लेकिन डॉ. सुनील के बारे में जानकारी मिली। उनके मोबाइल पर फोन भी नहीं लग रहा है। परिजनों को अाशंका है कि  अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। हालांकि अब तक अपहरण के एवज में परिजनों से फिरौती अादि की मांग नहीं हुई है। पत्नी के मुताबिक, उनके पति रोजाना सुबह सात बजे बच्चे को स्कूल लेकर जाते थे अौर अाठ बजे तक वापस लौट जाते थे।

लापता डॉक्टर सनोखर थाने के कुर्मा गांव के रहने वाले है। 2004 में एमबीबीएस किया था और 2005 में शादी हुई थी।

स्टेशन की पार्किंग में मिली बाइक

लापता डॉ. सुनील कुमार की बाइक रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मिली है। तिलकामांझी पुलिस ने रविवार रात जांच के दौरान यह बाइक बरामद की। डॉ. सुनील ने शनिवार सुबह 7.12 बजे स्टेशन की पार्किंग पर बाइक लगाई थी। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच में पुलिस को बाइक का पता चला। पुलिस की जांच में आया है कि पारिवारिक विवाद में डॉक्टर बाइक लगा कर ट्रेन से कहीं चले गए हैं। इस कारण उनका मोबाइल भी नहीं लग रहा है।

Suggested News