बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, CM नीतीश व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने दी जीत की बधाई

भारत की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, CM नीतीश व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने दी जीत की बधाई

पटना. राष्ट्रपति का चुनाव एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने जीत लिया है। इसको लेकर उन्हें पक्ष और विपक्ष के नेताओं शुभकामना दे रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुर्मू को जीत की बधाई दी है। 

सीएम नीतीश ने राष्ट्रपति चुनाव में पहले ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। अब जीत के बाद सीएम ने उन्हें बधाई और शुभकानाएं दी हैं। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा, 'श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन दिया था। उन्होंने इस चुनाव को लेकर मुर्मू पर विवादित टिप्पणी भी कर दी थी। अब जीत के बाद तेजस्वी ने भी मुर्मू को जीत की शुभकानाएं दी है। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।'

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति का चुनाव जीत गयी है। उन्होंने तीसरे राउंड में ही जीत के लिए आवश्यक मत पा लिया। तीसरे राउंड की गिनती में उन्हें 5.77 लाख वोट मिले हैं। वहीं प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को सिर्फ 2.61 लाख वोट मिले हैं। वे देश की 15 वीं राष्ट्रपति होंगी। 25 जुलाई को वे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी।


Suggested News