खूंखार बदमाश शिव गोप गिरफ्तार, STF ने दीघा घाट से धर दबोचा

खूंखार बदमाश शिव गोप गिरफ्तार,  STF ने दीघा घाट से धर दबोचा

पटना: एसटीएफ के द्वारा लगातार कुख्यात और टॉप टेन अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, हालिया दिनों में है बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा कई टॉप 10 अपराधी और नक्सलियों पर इनाम की घोषणा की गई थी. इसी कड़ी में पटना के टॉप 10 अपराधियों में शुमार शिव गोप को एसटीएफ में दीघा घाट से गिरफ्तार किया है.

बता दें कि इन दिनों बिहार में लगातार टॉप टेन और कुख्यात अपराधी और नक्सलियों पर विशेष कार्य बल पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में 90 के दशक के कुख्यात अपराधी शिव गोप को गिरफ्तार कर लिया. गोप  दाह संस्कार में दीघा घाट पहुंचा था .वहीं से स्पेशल टास्क फोर्स के द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 हालांकि गिरफ्तारी के बाद उनके कई समर्थक पटना के कोतवाली थाने पहुंचे थे. उन लोगों ने बताया है कि दानापुर विधायक रितलाल यादव के पिता के अंत्येष्टि में शिव गोप दीघा घाट पहुंचे थे, जहां से गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार किया है.

 हाल के दिनों में ही एसटीएफ के द्वारा समस्तीपुर, वैशाली मुजफ्फरपुर जिले से कई टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार किया गया था .इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात एसटीएफ के द्वारा सुपौल जिला कुख्यात वांछित टॉप 10 अपराधी शंभू चौधरी को बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. इस पर पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और काफी दिनों से यह फरार चल रहा था.


पटना से अनिल की रिपोर्ट