बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोना तस्कर के घर डीआरआई की छापेमारी, 5 लाख कैश सहित अन्य सामान बरामद

सोना तस्कर के घर डीआरआई की छापेमारी, 5 लाख कैश सहित अन्य सामान बरामद

GAYA : गया में डीआरआई के अधिकारियों की छापेमारी से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को टिकारी प्रखंड के छावनी मुहल्ले में सोना तस्करी की खबर मिली थी। खबर की पुष्टि होते ही अधिकारियों की टीम दल-बल के साथ छापेमारी के लिए वहां पहुंच गयी। अचानक हुई इस छापेमारी से शहर में चारों तरफ गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। 

जानकारी के मुताबिक छावनी मुहल्ले के रहने वाले मो मिनाज को कुछ दिन पूर्व इंदौर एयरपोर्ट से काफी मात्रा में सोना के साथ गिरफ्तार किया गया था। मो मिनाज की निशानदेही पर डीआरआई के अधिकारियों ने उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी में 5 लाख रुपया कैश और पहचान संबंधित दस्तावेज सहित अन्य सामान बरामद हुए। 

अधिकारियों ने मो मिनाज के घर को 5 घंटे तक खंगाला। मिनाज से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। अधिकारियों ने मो मिनाज आलम की पत्नी सूजी खातून से भी घंटों पूछताछ की। इसके अलावा घर में रह रहे अन्य लोगों से भी पूछताछ की गयी। मिनाज के घर से मिले सामानों को सूचीबद्ध कर लिया गया है।     

छापेमारी दल में पांच अधिकारी शामिल थे। जानकारी के अनुसार छापेमारी दल में डीआरआई के पटना प्रक्षेत्र के इंटेलिजेंस ऑफिसर सहित पांच अन्य अधिकारी शामिल थे। 


Suggested News