बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मालदा डिवीजन के डीआरएम ने भागलपुर स्टेशन का किया निरीक्षण, कहा यात्रियों के साथ कारोबारियों को मिलेगी कई सुविधाएं

मालदा डिवीजन के डीआरएम ने भागलपुर स्टेशन का किया निरीक्षण, कहा यात्रियों के साथ कारोबारियों को मिलेगी कई सुविधाएं

BHAGALPUR : मालदा डिवीजन के डीआरएम विकास चोबे ने आज भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहाँ उन्होंने यात्री सुविधा को लेकर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। वही ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में चेंबर के अधिकारियों और व्यापारियों के साथ चर्चा की। जिसमें व्यापारियों के आने वाले माल यहां किस तरह से आते हैं और किस तरह से जाते हैं इसकी जानकारी ली गई।


इस मुके पर डीआरएम ने बताया कि यह स्टेशन यात्रियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण शहर है। जबकि उद्योग के मामले में भी यह शहर बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज की चर्चा में कई समस्याएं व्यापारियों के द्वारा बताई गई है। जिसे हल करने का प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि एक ज्वाइनट पार्सल प्रोडक्ट की शुरुआत की गई है। जिसे भारतीय रेल और इंडिया पोस्ट की पहल से से शुरू किया गया है। जिसमें शुरुआत से अंत तक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

डीआरएम ने बताया की इसमें सिंगल बिल की सुविधा है। इसके तहत डोर टू डोर लोगों को सुविधा दी जाएगी। इसके तहत इंश्योरेंस भी व्यापारियों को दिया जाएगा। डीआरएम ने बताया कि आने वाले समय में रेलवे व्यापारियों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करने जा रहा है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News