बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नशे का सौदागर बिल्ला गिरफ्तार, महमूदीचक गोलीबारी मामले में पुलिस को थी तलाश

नशे का सौदागर बिल्ला गिरफ्तार, महमूदीचक गोलीबारी मामले में पुलिस को थी तलाश

PATNA : हुड़दंग का मुख्य आरोपी बिल्ला सहनी मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कदमकुआं थाना इलाके से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। एक और आरोपी मोती को पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। महमूदीचक गोलीबारी मामले में पुलिस बिल्ला को खोज रही थी। घटना के बाद से ही वह फरार था। बताया जा रहा है कि बिल्ला के इशारे पर ही स्थानीय लोगों और उसके गुर्गों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। रोड़ेबाजी और गोलीबारी में एक आठ साल का बच्चा भी घायल हुआ था।

बता दें कि रविवार की रात कदमकुआं थाना के राजेंद्र नगर पुल के नीचे नशे के सौदागरों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई थी। रोड़ेबाजी और फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा था। कई घंटों तक इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। 

तनाव को देखते हुए अगले दिन सोमवार को खुद एसएसपी मनु महाराज मौके पर पहुंचे और पुल के नीचे बने अस्थायी दुकानों को खाली करवाया। मौके से उन्होंने सौ से ज्यादा गांजे की पुड़िया बरामद की। बड़ी संख्या में पुलिस को देखते ही कई दुकानदार गुमटी छोड़कर भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि अस्थायी रूप से बनी गुमटियों में ही चरस, गांजा व अफीम आदि अन्य मादक पदार्थ बेचे जाते हैं।

बिल्ला के इशारे पर चलता है नशे का कारोबार   

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिल्ला सहनी के शह पर ही इलाके में नशे का कारोबार किया जाता है। नशे के सौदागरों ने बाजाप्ता यहां पर दुकानें खोल रखी हैं। बिल्ला सहनी का उन्हें संरक्षण प्राप्त है। हर रोज राजेंद्र नगर पुल के नीचे चरस, गांजा, अफीम व शराब से लेकर अन्य मादक पदार्थों का बाजार सजता है। इसी का विरोध रविवार को स्थानीय लोगों ने किया, जिसका उनलोगों को खामियाजा भी भुगतना पड़ा। 



Suggested News