बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नशे में धूत पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकड़ा, शराब का अवैध कारोबार करने का है आरोप

BIHAR NEWS : नशे में धूत पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकड़ा, शराब का अवैध कारोबार करने का है आरोप

PATNA : पटना में एक पूर्व मुखिया जी को शराब पीना काफी महंगा पड़ गया है। पटना पुलिस ने पूर्व मुखिया को गिरफ्तार किया तो पहले तो मुखिया जी पुलिस से ही उलझ पड़े लेकिन जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाना के हाजत में कैद कर दिया तो मुखिया जी का नशा पूरी तरह टूट गया। गिरफ्तारी से अपने को छोड़ने के लिए मुखिया जी ने पुलिस से चिरौरी करना शुरू कर दिया। पैसा पैरवी हॉर्स पावर की भी ताकत मुखिया ने जहां तक संभव हो सका लगाने से नहीं चूके। 

लेकिन पुलिस के सख्त रवैया के कारण मुखिया जी को रविवार को जेल भेज दिया गया। मामला पटना के नौबतपुर थाना इलाके की है। जहां खजूरी पंचायत के पूर्व मुखिया संजय वर्मा पर 2020 से शराब बेचने का मामला दर्ज था। पंचायत चुनाव शुरू होते ही पुलिस ने वारंटीओं के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। इसी क्रम में वारंटी मुखिया जी को पुलिस ने खजूरी पंचायत उनके घर से शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। नौबतपुर थानेदार सम्राट दीपक का मानना है कि मुखिया जी पर पूर्व से वारंट था और वह बेल पर नहीं थे। इस कारण पुलिस उन्हें बीती रात गिरफ्तार कर ली है। 

मुखिया पर यह आरोप है कि पूर्व मुखिया जी अपनी मैजिक गाड़ी से शराब का धंधा किया करते थे। इस धंधे के कारण मुखिया जी पर 2020 में थाने में मामला दर्ज हुआ था। जब मुखिया जी की गाड़ी से शराब बरामद हुई थी। शनिवार की देर रात मुखिया जी अपने घर पर शराब की चुस्की ले रहे थे। इसी क्रम में पुलिस ने मुखिया जी के घर पर दस्तक देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा कि पूछताछ के बाद मुखिया को रविवार को जेल भेज दिया गया है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 


Suggested News