बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नशे में धुत हेडमास्टर ने की गंदी करतूत, स्कूल मे मध्याह्न भोजन बनानेवाली महिला से की दुष्कर्म की कोशिश

नशे में धुत हेडमास्टर ने की गंदी करतूत, स्कूल मे मध्याह्न भोजन बनानेवाली महिला से की दुष्कर्म की कोशिश

CHHAPRA : एक तो शराब के नशे में धुत, वहीं नशे में दुष्कर्म की कोशिश। यह कारस्तानी है एक स्कूल के हेडमास्टर की। जो पहले तो स्कूल में शराब पीकर पहुंचा और उसके बाद विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनानेवाली रसोइया से दुष्कर्म करने की कोशिश की। फिलहाल, महिला ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं आरोपी हेडमास्टर फरार बताया जा रहा है।

मामला जिले के पानापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।  बताया जा रहा है कि यहां विद्यालय में कार्यरत रसोइया मंगलवार की सुबह स्कूल परिसर की साफ सफाई में जुटी थी। इसी दौरान नशे में धुत प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उसे ऑफिस में बुलाकर छेड़खानी की। साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने रसोइया के साथ मारपीट भी की। हेडमास्टर की कारगुजारी से कुछ समय के लिए स्कूल में अफरातफरी का माहौल हो गया।

शिकायत पर अधिकारियों में मच गया हड़कंप

पीड़ित रसोइया अपनी शिकायत लेकर जब थाने एवं बीआरसी पानापुर पहुंची तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होते ही स्थानीय थाने के एएसआई बेचन सिंह, बीईओ अशोक कुमार, बीआरपी रमेश कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे। लेकिन हेडमास्टर विद्यालय से फरार हो चुका था।

कड़ी कार्रवाई की दिया भरोसा

बीईओ अशोक कुमार ने बताया कि हेडमास्टर अपना मोबाइल रिसीव नहीं कर रहे हैं। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि रसोइया द्वारा दिये गए आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय थाना प्रभारी जांच कर रहे हैं।

Suggested News