बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नशे में धुत बदमाशों ने महिला के साथ की मारपीट और छेड़खानी, विरोध करने पर की पति की पिटाई

नशे में धुत बदमाशों ने महिला के साथ की मारपीट और छेड़खानी, विरोध करने पर की पति की पिटाई

BETTIAH : जिले के वाल्मिकीनगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर में शराब के नशे में धुत होकर कुछ लोगों के द्वारा एक महिला के साथ गाली गलौज और उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला के साथ नशे में चूर होकर छेड़खानी करने का मामला सामने आने पर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। वहीँ इस मामले का विरोध करना महिला के पति को महंगा पड़ गया है। नशेड़ियों ने मिलकर महिला के पति के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे घायल कर दिया है। घायल को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार किया गया। जहां चिकित्सक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज़ के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया हैं। जहां चिकित्सक जियाउल हक इलाज में जुटे हैं। 

डॉ ने बताया की ज़ख़्मी के बाएं पैर की हड्डी टूट गई है। घायल व्यक्ति ब्यास कुमार शर्मा ने बताया की नारायणपुर गांव के तीन लोग मनीष कुमार, पुरण चौधरी औऱ राजन एक साथ मिलकर हमारे पत्नी को गाली दे रहे थे और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। जब हम वहां पहुंचे तो देखा कि ये लोग छेड़छाड़ कर रहे हैं और शराब के नशे में धुत हैं।

इसी दौरान एक ने मेरा पैर पकड़ कर जबरजस्ती तोड़ दिया। साथ ही उन्होंने बताया की हाल ही में हमारी पत्नी की बड़ा ऑपरेशन हुआ है जो भी सदमें में है। इस मामले में वाल्मीकिनगर थाना पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। जब बगहा SDPO कैलाश प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने जांच रिपोर्ट आने पर बाद में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News