बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नशे में धुत्त होकर पिस्टल लहरा रहा था पूर्व फौजी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नशे में धुत्त होकर पिस्टल लहरा रहा था पूर्व फौजी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ara : जिले में एक पूर्व फौजी को नशे में धुत्त होकर हथियार लहराना मंहगा पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

घटना के संबंध में  बताया गया है कि जिले के तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव निवासी कृष्ण बिहारी तिवारी नामक शख्स शराब पीकर नशे में धुत्त होकर लोडेड पिस्टल लहरा रहा था। इसके साथ वह हंगामा कर रहा था। कृष्ण बिहारी के इस हंगामें की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। 

सूचना मिलते ही तरारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से एक चाइना मेड लोडेड पिस्टल बरामद किया है। 

उन्होंने बताया कि कृष्ण बिहारी तिवारी आर्मी में नौकरी करता था। वह सेवानिवृत्त होने के बाद सैफ में बहाल हुआ था। साल 2017 में तीन अवैध हथियार तथा कारतूस बरामद किया गया था। गैर लाइसेंसी हथियार मिलने के कारण सैप की नौकरी से हाथ धोनी पड़ी थी। 

वहीं साल 2019 में भी नाइन एमएम का चाइनीज पिस्टल और दो मैगजीन के साथ 14 जिंदा कारतूस बरामद होने के मामले में जेल जा चुका है।

Suggested News