बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : शराब मामले की जांच करने गए बीडीओ के सामने आया नशे में धूत विकास मित्र, मौके पर हुआ गिरफ्तार

BIHAR NEWS : शराब मामले की जांच करने गए बीडीओ के सामने आया नशे में धूत विकास मित्र, मौके पर हुआ गिरफ्तार

AURANGABAD : औरंगाबाद में एक तरफ जहाँ जहरीली शराब की सेवन से मौत का तांडव मचा हुआ है। कितने लोगों के घर उजड़ गये। लेकिन आज वही सरकारी कर्मचारी भी इससे परहेज नही कर रहे है। बल्कि शराब की चुस्कियां लेने में मशगूल है। आज ऐसा ही एक मामला मदनपुर के सलैया थाना क्षेत्र से सामने निकल कर आया है। जहाँ शराब के नशे में पिरवा पंचायत के विकास मित्र को देव के बीडीओ ने सलैया से गिरफ्तार किया।  

बताते चलें की जहरीली शराब के सेवन से मदनपुर प्रखंड में बीते दिनों में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद प्रशासन भी पूरी तरह से ऐक्शन में आ गई है। इसी कड़ी में गुरुवार दोपहर बाद जिले के देव प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार सरकारी काम से ही सलैया गांव पहुंचे थे। तभी पीरवा पंचायत के विकास मित्र तेतरिया निवासी अखिलेश कुमार शराब के नशे में झूमते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद बीडीओ ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर चिकित्सीय जांच हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अल्कोहल सेवन करने की पुष्टि की। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीडीओ ने बताया की सरकारी आदेश से सलैया गाँव गए हुए थे। तभी विकास मित्र शराब के नशे झूमते हुए दिखाई दे दिया। जिसके मुंह से अल्कोहल का गंध आ रहा था। उसे हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में चिकित्सीय जांच कराया गया। जहां अल्कोहल पीने की पुष्टि की गई है। जिसके बाद विकास मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा की अफ़सोस की बात यह है कि सरकारी कर्मी भी शराब के नशे में झूम रहे है। जब उनसे पूछा गया की बिहार में पूर्ण शराब बंदी के बाद भी शराब कैसे पी रहे है तो उन्होने कहा कई असामाजिक तत्व ऐसे है जो सरकार को बदनाम करने की फिराक में है। वैसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News