बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में अपराध नियंत्रण को लेकर डीएसपी ने की थानाध्यक्षों के साथ बैठक, पुलिस गश्ती में तेजी लाने सहित दिए कई निर्देश

नालंदा में अपराध नियंत्रण को लेकर डीएसपी ने की थानाध्यक्षों के साथ बैठक, पुलिस गश्ती में तेजी लाने सहित दिए कई निर्देश

NALANDA : सदर डीएसपी डॉ. मोहम्मद शिब्ली नोमानी ने कार्यालय में थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ दर्ज मामलों के निष्पादन करने के लिए बैठक बुलायी। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए दो टूक लहजे में अधिकारियों से कहा कि किसी भी हाल में अपराध नियंत्रण करना है। मामलों को जल्द से जल्द निष्पादन करें ताकि आपके प्रति लोगों का विश्वास बढ़ें।  


उन्होंने कहा की अपराध नियंत्रण के साथ केस अनुसंधान व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लानी है। पदाधिकारी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया की पुलिस गश्ती में तेजी लाएं। दिवा-रात्रि के अलावा स्कूल-कोचिंग टाइम में पुलिस सड़क पर नजर आनी चाहिए। ताकि बदमाशों में खौफ रहे। थाने में फरियादियों की शिकायत पर उसकी जांच कर त्वरित कार्रवाई करें।

डीएसपी ने कहा की छोटी-छोटी घटनाओं या शिकायतों पर भी पुलिस को संजीदगी दिखानी होगी। कभी-कभी छोटी घटनाओं को नजरअंदाज करने से वह बड़ी घटना का रूप ले लेता है। जिसके बाद पूरे महकमे को परेशानी होती है। बैठक में नगर थाना के  राकेश  कुमार, लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News