NALANDA : पिछले दिनों बिहार में जहरीली शराब पीने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की थी। बैठक में लोगों को शराबबंदी के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया था।
इसी कड़ी में आज नालन्दा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के महादलित गाँव डीहरा मे नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया है। जहां मुख्य अतिथि के रूप में सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने भाग लिया। इस दौरान डीएसपी ने महादलित परिवारों से अपील करते हुए कहा कि नशा किसी भी सूरत में अच्छी चीज नही है। आज भी कुछ लोग शराब के धंधे में लिप्त होने का काम कर रहे हैं जो पूरी तरह से गलत है।
उन्होंने कहा कि शराब पीने से ना केवल शरीर को नुकसान पहुँचता है बल्कि संपत्ति भी बर्बाद हो जाती है। नतीजा यह होता है कि शराब में लिप्त व्यक्ति धीरे धीरे कर्ज की बोझ में चला जाता है। खाने के लिए दाने दाने का मोहताज हो जाता है। इसलिए लोग इस लोभ लालच में नही फंसे। इतना ही नहीं अन्य लोगो को भी शराब बनाने से रोके, जो लोग ऐसा करते उनके बारे में पुलिस को अवश्य सूचना दे। इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों को डीएसपी ने नशा नहीं करने का शपथ भी दिलाया।
नालंदा से राज की रिपोर्ट