बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : डूबने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : डूबने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KHAGARIA : सदर प्रखण्ड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत नन्हकू मंडल टोला निवासी गेण्डौरी मल्लिक की बारह वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी एवं साहेब यादव की दस वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी की मृत्यु गांव से सटे मृत गंगा धार(मरगंग) नदी में दिन के बारह बजे स्नान करने के दौरान गहरा पानी में डुब जाने से हो गई। 

स्थानीय मुखिया व मुखिया संघ जिला कोषाध्यक्ष सह जिला सचिव मक्खन साह तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान  के प्रयास से अंचल अधिकारी खगड़िया, मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष व राजस्व कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे और एसडीआरएफ के जवानों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद करीब तीन बजे दोनो शवों को नदी से ढ़ूंढ़ कर उपर किया गया। 

शव का सदर अस्पताल खगड़िया में अन्त्यपरिक्षण कराया गया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह,एचपीपीडी के जिला अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, योगेन्द्र यादव,जयकांत पासवान, राहुल कुमार यादव ने एक साथ दो दो होनहार बच्ची के मौत पर दुख प्रकट करते हुए अविलंब मृतिका के आश्रित को सरकारी स्तर पर मिलने वाले अनुग्रह अनुदान योजना का लाभ देने की मांग की है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News