लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा नकारे जाने के कारण तेजस्वी पूरे बिहार में अपना अस्तित्व तलाशने जा रहे हैं : अरविन्द सिंह

PATNA :: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव जो बिहार का 15 अगस्त से दौरा करना जा रहे हैं, वे लोकसभा चुनाव में अपने प्रचंड हार की समीक्षा करने जा रहे हैं। वे किन कुकर्मों के कारण लोकसभा में इतनी बुरी तरीके से हारे हैं।
अरविंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव यह उम्मीद पाल के रखे थे कि बिहार में ज्यादा सीट पा जाएंगे, लेकिन जनता ने इनको नकार दिया है। जनता समझ रही थी कि यह वही घपले घोटाले और अखंड भ्रष्टाचार में डूबे लोग हैं जो अपराधियों के पनाहगाहर और चारा घोटाले में लिप्त परिवार है। बिहार की जनता समझ चुकी है कि यह वही परिवार एक बार पुनः बिहार में सक्रिय हो रही हैं ऐ वही माफिया, वही घोटालेबाज, वही अपराधियों के संरक्षक के नया वेरिएंट है।
हार की समीक्षा के लिए करेंगे बिहार का दौरा
श्री अरविन्द ने कहा की इसलिए जनता ने लोकसभा में राजद को धूल चटाने का काम किया। उसी हार की समीक्षा करने तेजस्वी यादव जी बिहार के दौरे पर जा रहे हैं। क्योंकि बिहार की जनता उन्हें क्यों नकार दिया है लालू परिवार को क्यों बिहार की जनता लगातार नकार रही है''? क्योंकि बिहार के सबसे बड़े परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों की पारिवारिक समूह को लगातार बिहार की जनता द्वारा नकारे जाने के कारण तेजस्वी यादव जी पूरे बिहार में अपना अस्तित्व तलाशने जा रहे हैं।