बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घने कोहरे के कारण पटना की सड़कों पर चलना मुश्किल, सूबे की राजधानी में 8 तो गया 2.9 डिग्री रहा तापमान

घने कोहरे के कारण पटना की सड़कों पर चलना मुश्किल, सूबे की राजधानी में 8 तो गया 2.9 डिग्री रहा तापमान

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ रविवार से घने कोहरे ने इसे दोगुना कर दिया। जहां रविवार को पटना में हल्के कोहरे नजर आ रहे थे। वहीं सोमवार की सुबह घने कोहरे से राजधानी पटना पूरी तरह ढंकी हुई नजर आ रही थी। बर्फीली ठंड हवाओं की वजह से लोगों को पूरे दिन कंपकपी का एहसास हो रहा था। वहीं सड़कों पर स्थिति यह थी कि 25-30 मीटर की दूरी की दृश्यता भी स्पष्ट नजर नहीं आ रही थी। जहां रविवार को पटना का तापमान 7.8 डिग्री रहा, वहीं गया की स्थिति इससे भी खराब रही। यहां तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बिहार के सभी हिस्से में कड़ाके की ठंड है। 8 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली पछुआ और कोहरे की वजह से बिहार में 2 दिनों तक शीतलहर चलेगी। 11 जनवरी से मौसम में बदलाव होगा। तापमान बढ़ेगा।

वहीं देश के दूसरे राज्यों में कड़ाके की ठंड को देखते मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जिनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी शामिल हैं। वहीं, राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। इस दौरान इन राज्यों में कड़ाके की ठंड रहेगी और घने से घना कोहरा छाएगा। उन्होंने आगे कहा, "10 जनवरी से शीतलहर नहीं चलेगी।

बीस साल बाद अधिकतम तापमान लंबे समय के लिए कम रहा

चालू शीतकाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम लंबे समय से नीचे है. ऐसा वर्ष 2003 के बाद पहली बार देख गया है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ ए सत्तार ने बताया कि पूरे बिहार में एक साथ इतना कम तापमान लगभग बीस साल बाद देखा गया है. हालांकि उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान अभी सामान्य के ही करीब है, लेकिन उसका विस्तार लंबे समय के लिए देखा जा रहा है. 2818 में भी इसी तरह दिन का तापमान लंबे समय के लिए सामान्य से कम रहा था, लेकिन उसका केंद्र पूरे बिहार में नहीं था.

Suggested News