बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लगातार बारिश से पंचाने और लोकायन का जलस्तर बढ़ा, तटबंध टूटने से कई गांव जलमग्न

लगातार बारिश से पंचाने और लोकायन का जलस्तर बढ़ा, तटबंध टूटने से कई गांव जलमग्न

NALANDA : बिहार व झारखंड में पिछले 3 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण नालंदा जिले के कई नदियां उफान पर है तो कई जगहों पर तटबंध टूट गए हैं। बिहारशरीफ में पंचाने नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सलेमपुर रविदास टोला , आशानगर , सोहसराय समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इलाके में 4 फीट तक जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। हालात यह है कि इस कारण लोगों को छतों पर रहने या फिर घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

मोहल्लेवासियों ने बताया कि अक्सर इस इलाके के पंचाने नदी का पानी आ जाता है। इस कारण यहां रहने वाले लोगों को लोगों को बाढ़ से जूझना पड़ता है। मगर जिला प्रशासन द्वारा न तो समस्या का समाधना किया जाता है न ही बाढ़ के समय किसी तरह की सरकारी सहायता ही दी जाती है। इस कारण लोगों को मजबूरी में जलजमाव के बीच ही रहना पड़ता है। 

हिलसा में टूटा तटबंध

वहीं हिलसा अनुमंडल में लोकायन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण महेशपुर डीह के समीप तटबन्ध टूटा गया है। जिसके कारण कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके कारण धान समेत कई तरह के सब्जियों की फसल डूब गए हैं। ग्रामीण कृष्णा रविदास, रविश कुमार ने बताया कि पिछले महीने यास तूफान के कारण धान के बीज नष्ट हो गया था। फिर दुबारा कर्ज लेकर धान का रोपणी किए हैं तो अब बाढ़ का डर सता रहा है। अगर इस बार फसल डूब गए थे हमलोगों का कमर टूट जाएगा। 

Suggested News